Saturday 6 August 2016

रियो में भारत की धाक

रियो ने किया ओलंपिक का आगाज

बनाने खेलों के सरताज ,

चलो चलें जलवा दिखाने 
खेल के अद्भुत मैदान में । 

सीखने सिखाने की बारी आई
कुछ कर जाने की लौ जलाई ,
बरसों की मेहनत अब हैं छलकानी 
दृढ़ता से हर बाजी हैं खेलनी । 

डटकर खड़े है सारे खिलाड़ी खास
भारत की आज जमानी है धाक ,
आओ लहरा दे तिरंगा गर्व से
कठिन परिश्रम के सुन्हेंरे रंग से । 

करोड़ों दुआएँ होगी तुम सब के साथ
बस मन मे रखना संपुर्ण विश्वास ,
प्रदेश के हीरो अब स्वदेश मे हुनर दिखाएँगे
तिरंगे को ऊँचे स्तर पर अवश्य लहराएंगे । 


@मीनल 


No comments:

Post a Comment

Your each word matters! So drop a word or two :)