Showing posts with label #ChooseToChallenge. Show all posts
Showing posts with label #ChooseToChallenge. Show all posts

Saturday, 6 March 2021

नारी की ज़िद : Hindi Poetry on Women's Insistent Nature


Hindi Poetry on Woman - MeenalSonal

नारी तू इतनी ज़िद्दी क्यों हैं ?


कितनी बार गिरती फिसलती है ,

ढलती है फिर उठ खड़ी हो जाती है | 

कोई सोच, कोई सीमा तुझे रोक क्यों नहीं पाती है,

कोई ऐसी मंज़िल नहीं जहाँ तू पहुंच नहीं पाती है | 

नारी तू इतनी ज़िद्दी क्यों है?


सारा बोझ अपने कन्धों पर लेके आगे बढ़ती जाती है ,

जितने पड़ाव आते , उनको पार कर जाती है | 

सारा जग तुझे कभी प्रेरित करता तो कभी तिरस्कार ,

कोई टिपण्णी कोई खबर तुझे नहीं भटका पाती  | 

नारी तू इतनी ज़िद्दी क्यों है ?